RRB JE CBT 2 Exam Admit card & Up Police si daroga bharti

RRB JE CBT 2 Exam 2019 Admit card exam date

पुलिस, सेना, बैंक या सरकारी विभाग में कोई भी नौकरी हो, युवाओं में इसका अपना क्रेज है। ऐसे में हम युवाओं का ध्यान रखते हुए सरकारी नौकरी से जुड़ी हुई लेटेस्ट अपडेट दे रहे हैं। एक ओर आरआरबी जूनियर इंजीनियर की सीबीटी- 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 अगस्त, 2019 से जारी होना शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर बिहार के बाद अब यूपी में भी दारोगा और SI पदों भर्ती होने जा रही है। आइए जानते हैं…

Uttar Pradesh SI 2019: पुलिस विभाग में शामिल होने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। उत्तर प्रदेश में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए यूपी पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रोमोशन बोर्ड अगले महीने यानि सितंबर में नोटिफिकेशन जारी करेगा। नवंबर में इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। 2019 में शुरू प्रक्रिया 2020 में पूरा होने की उम्मीद है।

अधिक जानकारी के लिए पढ़ें- खुशखबरी! यूपी पुलिस में दारोगा बनने का मौका, SI के पदों पर आने वाली है बंपर भर्ती

RRB JE CBT 2 2019: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी -2 परीक्षा (RRB JE CBT 2 Exam 2019) के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी करने वाला है। परीक्षा से चार दिन पहले आरआरबी एडमिट कार्ड जारी कर देगा। 28 अगस्त, 2019 को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 24 अगस्त, 2019 को जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा 28 अगस्त से 1 सितंबर,2019 के बीच कराई जाएगी। उम्मीदवार रीजनल आरआरबी की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL 2017: दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती 2017 (SSC CGL 2017) के परिणाम जारी होने की उम्मीद की जा रही है। केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में कुल 8125 पदों पर हो रही भर्ती पेपर लीक मामले में लंबित थी। कोर्ट से मिली मंजूरी के बाद अब रिजल्ट आने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है।

RRB JE CBT 2 Exam Admit card & Up Police si

Leave a Comment

Share करो